Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / श्याम ब्रांड के 400 पैकेट अमचूर पाउडर मिलावट की आशंका में सीज

,

श्याम ब्रांड के 400 पैकेट अमचूर पाउडर मिलावट की आशंका में सीज

सूरजगढ़ में की कार्रवाई

झुंझुनूं, सूरजगढ़ में चिकित्सा विभाग की फुड सेफ्टी टीम ने सोमवार को श्याम ब्रांड के 400 अमचूर पाउडर के पैकेट मिलावत की आशंका में सीज कर सैंपल जांच के लिए लेब में भिजवाएं। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सूरजगढ़ में कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार जितेंद्र कुमार फर्म से एफसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने अमचूर पाउडर के पैकेट सीज किए। उन्होंने बताया कि रविवार को भी नवलगढ़ से एफएसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने ओमप्रकाश रामचंद्र फर्म से एमडीएच सब्जी मसाले के 290 पैकेट सीज कर सैंपल जांच के लिए भिजवाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur