Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 454 नए कोरोना संक्रमित, महिला की मृत्यु

,

454 नए कोरोना संक्रमित, महिला की मृत्यु

एक्टिव केस की संख्या 2080 हुई, पूर्व संक्रमित 205 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। जिले के पिपराली क्षेत्र में 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु हुई है। वहीं 454 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं, जो तीसरी लहर में अब तक के एक दिन में आये पॉजिटिव केस में सर्वाधिक है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2080 हो गई है। पूर्व संक्रमित 205 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है।चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले के पिपराली ब्लॉक की 55 वर्षीय महिला की कोराना संक्रमित होने से मृत्यु हुई है। महिला उपचार के लिए सीकर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह कैंसर के ग्रसित थी। जिले में शनिवार को 454 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें क्लॉज कांटेक्ट में आने से 31, सब जेल फतेहपुर में एक बंदी, हैल्थ वर्कर 10, रैन्डम सैम्पलिंग में 75, लक्षणात्मक 326 और यात्रा से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 6 और ऑपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 4 और एक गर्भवती महिला पॉजीटिव आई है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 55, फतेहपुर ब्लाक में 33, खण्डेला ब्लॉक में 48, कूदन ब्लॉक में 47, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 35, नीमकाथाना ब्लाक में 68, पिपराली ब्लॉक में 42, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 77 व दांता ब्लॉक में 49 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 96 हजार 518 सैम्पल लिए गए। इनमें से 34 हजार 326 कोरोना संक्रमित आए और 31 हजार 904 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 46 हजार 552 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 3331 पॉजिटिव आए है और 41 हजार की रिपोर्ट नगेटिव आई है और अब तक 7 की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार को जिले में 1339 सैम्पल लिए गए। 2221 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur