Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 457 सैम्पलों की हुई जांच, 396 नगेटिव और 61 पॉजीटिव

,

457 सैम्पलों की हुई जांच, 396 नगेटिव और 61 पॉजीटिव

मंगलवार को 63 हुए स्वस्थ

सीकर, जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस के नियंत्रण व रोकथाम का कार्य लगातार मुश्तैदी के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में 61 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 3 हजार 268 व्यक्ति पॉजीटिव गए हैं। वहीं जिले में उपचाराधीन 404 है। मंगलवार को आए पॉजीटिव केस वाले क्षेत्रों में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने वाली की संख्या में लगातार इजाफा रहा है। जिले की रिकवरी दर 86.84 प्रतिशत है। वहीं मंगलवार को भी 63 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पहुंचे है। जिले में अब तक 2 हजार 838 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिलेभर में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगातार सैम्पल लिए जा रहे हैं। अब तक जिलेभर से 80 हजार 599 सैम्पल लेकर जांच किए जा चुके हैं। इनमें से 76 हजार 350 की रिपोर्ट नगेटिव आई हैं। 458 प्रक्रियाधीन है। मंगलवार को श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज सांवली में संचालित कोविड-19 लैब में 457 सैम्पलों की जांच हुई, जिनमें से 396 की रिपोर्ट नगेटिव और 61 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं जयपुर में मंगलवार को हुए सैम्पल व उनकी रिपोर्ट का परिणाम शामिल नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में 454 सेम्पल लिए गए हैं। फतेहपुर क्षेत्र से 14, खण्डेला ब्लॉक से 24, कूदन ब्लॉक से 83, लक्ष्मणगढ क्षेत्र से 12, नीमकाथाना ब्लॉक से 121, पिपराली क्षेत्र से 59, श्रीमाधोपुर ब्लॉक से 43 और सीकर शहर से 98 सैम्पल लिए गए हैं।

  • ये हैं मंगलवार का ब्लॉकवार रिपोर्ट कार्ड
    सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सीकर शहर में पांच, फतेहपुर ब्लॉक में छह, खण्डेला क्षेत्र में तीन, लक्ष्मणगढ ब्लॉक में सात, नीमकाथाना क्षेत्र में 20, पिपराली ब्लॉक में पांच, श्रीमाधोपुर क्षेत्र में 13 और दांता ब्लॉक में दो नए पॉजीटिव आए हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur