Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 484 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 2444 हुई, पूर्व संक्रमित 120 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर घातक साबित हो रही है। जिले में रविवार को 484 नए कोरोना वायरस पॉजीटिव आए हैं, जो तीसरी लहर में अब तक के एक दिन में आये पॉजिटिव केस में सर्वाधिक है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2444 हो गई है। पूर्व संक्रमित 120 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में रविवार को 484 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें क्लॉज कांटेक्ट में आने से 36, हैल्थ वर्कर 18, माइग्रेट 1, रैन्डम सैम्पलिंग में 65, लक्षणात्मक 357 और यात्रा से पहले ओर बाद में करवाई गई जांच में 3 और ऑपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 2 और 2 गर्भवती महिलाए पॉजीटिव आई है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 80, फतेहपुर ब्लाक में 57, खण्डेला ब्लॉक में 49, कूदन ब्लॉक में 72, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 19, नीमकाथाना ब्लाक में 81, पिपराली ब्लॉक में 37, श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 43 व दांता ब्लॉक में 46 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 96 हजार 626 सैम्पल लिए गए। इनमें से 34 हजार 810 कोरोना संक्रमित आए और 32 हजार 24 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 46 हजार 660 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 3851 पॉजिटिव आए है और 41 हजार 930 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 915 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur