Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 52 आए कोरोना पॉजीटिव

पूर्व संक्रमित 37 बुधवार को स्वस्थ होकर पहुंचे घर

सीकर, जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य लगातार किया जा रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को 52 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 37 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं।

  • ये हैं आज के पॉजीटिव का ब्लॉकवार रिपोर्ट कार्ड
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को सीकर शहर में सात, फतेहपुर ब्लॉक में 13, खण्डेला में आठ, नीमकाथाना क्षेत्र में दस, कूदन व लक्ष्मणगढ में एक-एक, श्रीमाधोपुर क्षेत्र में नौ और दांता ब्लॉक में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया।
    सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 3734 हो गई है। इनमें से 3104 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 604 व्यक्ति उपचाराधीन है।
  • रिकवरी दर 83.13 प्रतशित
    विभाग की ओर से अब तक 83 हजार 676 सैम्पलों की जांच की गई है, जनिमें से 78 हजार 934 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में मंगलवार को 524 सैम्पल की जांच हुई, जसिमें से 472 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। बुधवार को लिए गए 454 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। जिले की रिकवरी दर 83.13 प्रतशित है।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur