Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 64 वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

,

64 वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

एकेडमी विज्ड़म सिटी में

झुंझुनूं , एकेडमी विज्ड़म सिटी में हजारों छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया झुंझुनूं इंटरनेशनल विज्ड़म सिटी स्थित झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई स्कूल के डी.एम.मोदी सभा गृह में 64 वीं छात्रा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अमर सिंह पचार जिला शिक्षा अधिकारी, पितराम सिंह काला जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक), राजेश ओला जिला खेल अधिकारी, प्रमोद आबूसरिया ए.डी.ओ. प्रारम्भिक एवं रामेश्वरी धायल ए.डी.ओ. फिजिकल, जीवेम् चेयमैन डॉ. दिलीप मोदी एवं छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा द्वारा किया गया। इस जिला स्तरिय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले के अलग-अलग विद्य़ालयों से आई हुई 14, 17 व 19 वर्षीय हजारों छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जीवेम् गु्रप के चेयरमैन डॉ. मोदी ने छात्राओं के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध करवाने की घोषणा की। छात्रावास निदेशक धींवा ने विद्यालय प्रांगण में पधारे हुए सभी खिलाडिय़ों, दल प्रभारी व निर्णायकों का स्वागत किया। स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने सभी खिलाडिय़ों को खेल को खेल-भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur