Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / पुलिस कर्मी व हेल्थ वर्कर सहित जिले में 79 नए कोरोना संक्रमित

,

पुलिस कर्मी व हेल्थ वर्कर सहित जिले में 79 नए कोरोना संक्रमित

एक्टिव केस की संख्या 218 हुई, पूर्व संक्रमित 2 हुए स्वस्थ

सीकर, जिले में कोरोना वायरस ने भी फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जिले में रविवार को 79 नए कोरोना वायरस संक्रमित आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 218 हो गई है। पूर्व संक्रमित 2 स्वस्थ हुए है। तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही चिकित्सा विभाग मुश्तैदी सेे आमजन को बचाने में जुटा हुआ है। चिकित्सा विभाग ने आमजन से कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करने और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में 79 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। क्लॉज कांटेक्ट में आने से 2, पुलिस कांस्टेबल3 और 4 हैल्थ वर्कर कोरोना से संक्रमित आये है। इसके अलावा 12 माइग्रेट हैं, जो अन्य राज्य से आये हैं। लक्षणात्मक 45 जने पॉजीटिव आए हैं। वहीं रेंडम सेम्पलिंग में 9, आपरेशन से पहले करवाई गई जांच में 1, यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 2 और ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले करवाए गए टेस्ट मे 1 व्यक्ति कोरो पॉजिटिव आया है।सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 25, फतेहपुर ब्लाक में 5, खण्डेला ब्लॉक में 5, कूदन ब्लॉक में 8, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 4, नीमकाथाना ब्लाक में 3, पिपराली ब्लॉक में 5, और श्रीमाधोपुर क्षेत्र मे 17 व दांता ब्लॉक में 7 जने कोरोना संक्रमित आये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1 मार्च से लेकर अब तक 2 लाख 21 हजार 975 सैम्पल लिए गए। इनमें से 21 हजार 774 कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं। 1 लाख 99 हजार 433 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है। विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 3 लाख 78 हजार 897 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 31 हजार 235 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 30 हजार 682 स्वस्थ हो चुके हैं। 768 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur