Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 8 कोरोना पॉजीटिव

,

जिले में 8 कोरोना पॉजीटिव

4 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 34

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा बकरार है। सतर्कता ही बचाव का उपाय है। जिले में मंगलवार को 8 नए पॉजीटिव केस आए हैं। वहीं एक्टिव केस 34 है और 4 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में एक, कूदन ब्लॉक में तीन, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में तीन और दांता क्षेत्र में एक कोरोना पॉजीटिव केस आया है। ये सभी लक्ष्णात्मक पॉजीटिव है। जिले में अब तक 4 लाख 20 हजार 251 सैम्पल लिए गए। इनमें से 38 हजार 410 कोरोना संक्रमित आए और 38 हजार 10 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 70 हजार 286 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 415 पॉजिटिव आए है और 62 हजार 583 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। मंगलवार को 354 सैम्पल लिए गए। 288 सैम्पल प्रक्रियाधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur