Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / शिविर में हुए 80 लोग लाभान्वित

,

शिविर में हुए 80 लोग लाभान्वित

शिविर के दौरान दवाइयों में विशेष प्रकार की छूट रही

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] श्री गोविंद हॉस्पिटल खाचरियावास में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की जांच की गई एवं परामर्श दिया गया जिससे कि अनेक प्रकार की बीमारियों से निजात मिल सके। शिविर के दौरान दवाइयों में विशेष प्रकार की छूट रही। इससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए। साथ ही श्री गोविंद हॉस्पिटल निर्देशक श्रवण बुरड़क ने बताया कि 2 सप्ताह के लिए सामान्य एवं ऑपरेशन से होने वाली डिलीवरी निशुल्क रहेगी। शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान गला दांत से संबंधित अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। शिविर के दौरान नर्सिंग सुप्रिडेंट वेंकटेश धायल, ओटी असिस्टेंट सुरेंद्र बुरड़क एवं प्रवीण सिंह शेखावत, विमला कुमारी, संजना व सावित्री सहित अनेक नर्सिंग कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur