Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 83 नए कोरोना पॉजीटिव

,

जिले में 83 नए कोरोना पॉजीटिव

72 स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर

सीकर, जिले में गुरूवार को 83 नए कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। वहीं 72 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 3367 हो गई। इनमें से 2964 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 377 व्यक्ति उपचाराधीन हैं। गुरूवार को आए पॉजीटिव केस वाले क्षेत्रों में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं।

  • ये है आज की ब्लॉकवार स्थिति
    सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि गुरूवार को नीमकाथाना ब्लॉक में 49, सीकर शहर में सात, दांता, श्रीमाधोपुर, लक्ष्मणगढ, फतेहपुर व खण्डेला में पांच-पांच, कूदन में दो नए पॉजीटिव आए हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि जिलेभर में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगातार सैम्पल लिए जा रहे हैं। अब तक जिलेभर से 81 हजार 226 सैम्पल लेकर जांच किए जा चुके हैं। इनमें से 76 हजार 997 की रिपोर्ट नगेटिव आई हैं। 336 प्रक्रियाधीन है। गुरूवार को जिलेभर में 336 सेम्पल लिए गए हैं। दांता ब्लॉक से 54, फतेहपुर क्षेत्र से 9, खण्डेला ब्लॉक से 8, कूदन क्षेत्र में 34, लक्ष्मणगढ क्षेत्र से 17, पिपराली ब्लॉक से 129, श्रीमाधोपुर ब्लॉक से 30 और सीकर शहर में स्वास्थ्य भवन से लिए गए 16 सैम्पल सहित कुल 55 सैम्पल लिए गए हैं।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur