Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में 86 नए कोराना पॉजीटिव, एक की मृत्यु

,

जिले में 86 नए कोराना पॉजीटिव, एक की मृत्यु

35 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 1117

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा अभी बकरार है और ऐसे में सतर्कता ही बचाव का उपाय है। कोराना वायरस अभी गया नहीं है। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक जने की मृत्यु हुई है। वहीं 86 नए कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। कोरोना वारयस को हराने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज बेहद जरूरी है। इसलिए वैक्सीन लगाए और इस हथियार के साथ ही कोरोना वायरस का मुकाबला करें। जिले में 1117 एक्टिव केस है। वहीं 35 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि नीमकाथाना ब्लॉक के 60 वर्षीय व्यक्ति की जिला कोविड अस्पताल एसके अस्पताल में मृत्यु हुई है, जो सीओपीडी, कार्डियो पल्मनरी अरेस्ट व अन्य गंभीर बीमारियों से पीडित था। उन्होंने बताया कि सीकर शहर मंे 12, फतेहपुर ब्लॉक में 13, खण्डेला ब्लॉक में 10, कूदन क्षेत्र में 1, नीमकाथाना क्षेत्र में 28, पिपराली क्षेत्र में 5, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 13 और दांता क्षेत्र में 4 कोरोना वायरस से संक्रमित आए है। उन्होंने बताया कि क्लॉज कान्टेक्ट में आने से दो, रेण्डम सैम्पलिंग में 15, लक्ष्मणात्मक 66 और यात्रा करने से पहले करवाई गई जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित आए हैं। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 9 हजार 886 सैम्पल लिए गए। इनमें से 37 हजार 448 कोरोना संक्रमित आए और 35 हजार 975 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 59 हजार 921 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 6453 पॉजिटिव आए है और 52 हजार 550 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। वहीं तीसरी लहर में अब तक 21 मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को जिलेभर से 845 सैम्पल लिए गए हैं। 918 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur