Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / राजस्थान नर्सिंग काॅन्सिल की राज्य स्तरीय मेरिट में 8 वीं रैंक

,

राजस्थान नर्सिंग काॅन्सिल की राज्य स्तरीय मेरिट में 8 वीं रैंक

नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग स्कूल झुन्झुनू की छात्रा सुशीला कुमारी की

झुंझुनू, नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग स्कूल झुन्झुनू की छात्रा सुशील कुमारी पुत्री भागुराम ने राजस्थान नर्सिंग काॅन्सिल द्वारा जारी GNM तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में 8 वीं रैंक हासिल की है। इस अवसर पर संस्था सचिव डाॅ. संदीप ढूकिया ने मेरिट हासिल करने वाली छात्रा को बधाई दी व बताया कि मेरिट होल्डर छात्रा ने स्कूल में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन से इसे प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान कि एकेडमिक डायरेक्टर डाॅ. सुनिता ढूकिया ने सभी छात्र-छात्राओं को सुषीला कुमारी से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर संस्था के प्रिंसिपल ने बताया कि पूर्व में भी RNC द्वारा ये लिस्ट जारी की जाती रही है और हर बार की तरह इस वर्ष भी संस्था की होनहार छात्रा ने नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग स्कूल की प्रतिष्ठा में वृद्वी की है इस अवसर पर संस्था में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई इस अवसर सभी स्टाफ मौजूद रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur