Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / 96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर एक जनवरी को

,

96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर एक जनवरी को

नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से

झुंझुनूं, नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से एक जनवरी रविवार को 96 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बाबा गंगाराम अतिथि भवन मोदी रोड झुंझुनू में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्वर्गीय मणी देवी गजानन्द इस्लामपुर की पुण्य स्मृति में उनके मुंबई निवासी सुपुत्रौ के आर्थिक सहयोग से लगाया जावेगा।

शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध सहाय आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आए हुए आंखों के रोगियों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अत्याधुनिक यंत्रों से सुसज्जित सहाय आई हॉस्पिटल जयपुर में ऑपरेशन कर उच्च कोटि के लेसं प्रत्यारोपण किए जाएंगे।
रोगियों का आवास, खाने की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, निशुल्क चश्मा वितरण एवं जयपुर आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है। शिविर को सफल बनाने हेतु जयपुर से ओमप्रकाश मोदी, स्थानीय जन में रामचंद्र मोदी, अमित मोदी, संजीव मोदी, रूपेश तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़िया, गिल्लूराम मोदी, गोपाल हलवाई, सीताराम केडिया, सुनील गुप्ता भौडकीवाला, अमित जगनानी, मुकेश गुप्ता चिडावावाला, परमेश्वर हलवाई, प्रमोद अग्रवाल, हरीश जगनानी, महेश शर्मा, जितेंद्र लोहिया, सुनील शहल एवं डॉक्टर डीएन तुलस्यान सहित अन्यजन तैयारियों में लगे हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur