Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / खाटूश्यामजी मेले में कार्रवाई

,

खाटूश्यामजी मेले में कार्रवाई

खाद्य वस्तुओं के पांच सैम्पल लिए

सीकर, खाटूश्यामजी के मेले में श्रद्वालुओं को शुद्व खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को विभाग की टीम ने 20 खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा और मदन बाजिया ने खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए पांच सैम्पल लिए। उनको जांच के लिए जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। एफएसओ रतन गोदारा ने बताया कि मेला क्षेत्र में रेस्टोरेंट, मिठाई, प्रसाद और भोजनालय सहित 20 दुकानों पर जाकर खाद्य वस्तुओं की जांच की गई। दुकानदारों को साफ सफाई रखने तथा मिलावटी सामग्री नहीं बेचने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि मिलावटी सामग्री बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ एफएसएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मावा पेडा के दो, आचार का एक, दूध का एक और सोयाबिन तेल का एक सैम्पल लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur