Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / खण्डेला में हुई कार्रवाई, जांच के लिए खाद्य वस्तुओं के लिए सैम्पल

,

खण्डेला में हुई कार्रवाई, जांच के लिए खाद्य वस्तुओं के लिए सैम्पल

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

सीकर, चिकित्सा विभाग की टीम ने गुरूवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खण्डेला क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जांच के लिए सैम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी खण्डेला राकेश चौधरी, एफएसओ रतन गोदारा, मदन बाजिया ने खण्डेला कस्बे में कार्रवाई की। इस दौरान पंसारी टेडिंग कंपनी के यहां से घी, श्री गणेश रसगुल्ला भण्डार के यहां से मावा, शीशराम पनीर उद्योग कंचनपुरा खण्डेला के यहां से घी, पनीर और रामावतार श्रीराम के यहां से कूकिंग ऑयल पाम आयल का सैम्पल लिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला जयपुर में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur