Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / राधाकिशनपुरा क्षेत्र में दूध डेयरियां पर कार्रवाई की

,

राधाकिशनपुरा क्षेत्र में दूध डेयरियां पर कार्रवाई की

मावा व दूध के चार सैम्पल लिए

सीकर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत नियमित कार्रवाई कर मिलावट करने वालों पर नकेल कसने का कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विभाग की टीम द्वारा सीकर शहर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में दूध डेयरियां पर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने दूध डेयरियों पर कार्रवाई कर मावा एक और गाय के दूध के तीन सैम्पल लिए गए। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur