Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / अज्ञात लोगों ने किया गोवंश पर कुल्हाड़ी से हमला

,

अज्ञात लोगों ने किया गोवंश पर कुल्हाड़ी से हमला

ग्राम पंचायत बावड़ी में

बावड़ी (अरविन्द कुमार) ग्राम पंचायत बावड़ी में सोमवार अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर गोवंश को घायल कर दिया। जिसे देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह पेट्रोल पम्प की और से एक गोवंश आता हुआ दिखाई दिया। जिसकी पीठ पर कुल्हाड़ी से वार किया हुआ था। कुल्हाड़ी गोवंश की पीठ के अंदर 10 इंच धंसी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक महेंद्र बाजिया एवं रींगस थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक बाजिया ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल गोवंश को पकड़ कर उसका इलाज कर टांके लगाए। ग्रामीणों की मांग पर रींगस थाना पुलिस के चालक सत्यनारायण, धर्मपाल, आशीष ने ग्रामीणों के साथ घायल गोवंश के पद चिन्हों के आधार पर पेट्रोल पंप तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur