Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / एंबुलेंस 108 में गूंजी किलकारी,बच्ची को दिया जन्म

,

एंबुलेंस 108 में गूंजी किलकारी,बच्ची को दिया जन्म

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] कस्बे की एंबुलेंस 108 में आज बुधवार को सुबह एक नन्ही बच्ची का जन्म हुआ। ईएमटी सुधीर शर्मा ने बताया कि खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल से प्रसूता धोली पत्नी कृष्ण गुर्जर निवासी मेहड़ा गुजरवास को झुंझुनूं के लिए रेफर किया गया था। बीच रास्ते में चिड़ावा बाईपास के पास प्रसूता को प्रसव पीड़ा हुई। पीड़ा अधिक होने पर पायलट बूटी राम व ईएमटी सुधीर शर्मा ने डिलीवरी करवाई तथा प्रसूता ने एंबुलेंस में ही एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद प्रसूता को झुंझुनूं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur