Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बाबा गंगाराम अतिथि भवन झुंझुनूं में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

,

बाबा गंगाराम अतिथि भवन झुंझुनूं में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

तारकेश्वर मोदी सुपुत्र विश्वम्भरलाल गजानन्द मोदी की पूण्य स्मृति में यश मुकेश मोदी न्यूर्याक एंव मुम्बई निवासी के सहयोग से नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को प्रात: 9 से दोपहर 12:30 बजे तक बाबा गंगाराम अतिथि भवन में नि:शुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर के विशेषज्ञ डाक्टर्स में जनरल सर्जन एंव फिजीशियन डा. पवन अग्रवाल ने 105, कृष्ण कृपा डेंटल होस्पिटल जयपुर के दन्त रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गोयल ने 42, जयपुर आर्थोकेयर एण्ड जनरल हास्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुरेश अग्रवाल एंव अनिल शर्मा ने 91, कान, नाक एंव गला रोग विशेषज्ञ डा. प्रकाश गोलेछा ने 43, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जेपी चौधरी ने 37, शिविर में भव्या आई हास्प्टिल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सारिका अग्रवाल द्वारा शिविर में आये हुए 135 नेत्र रोगियो की नि:शुल्क जांच कर उन्हें शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क दवाईया प्रदान की गयी। नेत्र आपरेशन वाले 17 चयनित रोगियो को निशुल्क ऑपरेशन करवाने की व्यवस्था के अनुसार उन्हें माननगर में इन्दु सीटी स्केन एण्ड डायग्रोस्टिक सेन्टर स्थित भव्या आई हास्प्टिल में उनका नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन किया जावेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur