Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बाबा गंगाराम अतिथि भवन में नि:शुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

,

बाबा गंगाराम अतिथि भवन में नि:शुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

 महावीर प्रसाद भोडक़ीवाले की पूण्य-स्मृति में उनके परिवारजनों के सौजन्य से नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को प्रात: 9 से दोपहर 12:30 बजे तक बाबा गंगाराम अतिथि भवन में नि:शुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा का आयोजन किया गया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के विशेषज्ञ डाक्टर्स में जनरल सर्जन एंव फिजीशियन डा. ने 115, स्त्री एंव प्रसुती रोग विशेषज्ञ डा.मंजु ने 21, कृष्ण कृपा डेंटल होस्पिटल जयपुर की दन्त रोग विशेषज्ञ डा.अंकुर गोयल ने 135, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ जयपुर के डा.प्रकाश गोलेक्षा ने 45, संजीवनी होस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जे.पी.चौधरी ने 36, जयपुर आर्थोकेयर एण्ड जनरल हास्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सुरेश अग्रवाल ने 105, एवं शिविर में भव्या आई हास्प्टिल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सारिका अग्रवाल द्वारा शिविर मे आये हुए 300 नेत्र रोगियो की नि:शुल्क जांच कर उन्हे शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क दवाईया प्रदान की गयी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur