Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बगड़ में रक्तदान शिविर 16 जून को

,

बगड़ में रक्तदान शिविर 16 जून को

श्रीमती प्रीति देवी मेमोरियल सोसायटी आदर्श नगर बगड़ के तत्वावधान में

श्रीमती प्रीति देवी मेमोरियल सोसायटी आदर्श नगर बगड़ के तत्वावधान में 16 जून को सोसायटी संस्थापक प्रो हितेश सैनी की माताजी स्व. श्रीमती ज्यानकी देवी की द्वितीय पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन जाएगा। इसका निर्णय आज रविवार को राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बगड़ परिसर में सोसायटी संरक्षक महेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में संरक्षक महेंद्र शास्त्री ने बताया कि रोजाना अस्पतालो में सैंकड़ो थेलेसिमियां से पीड़ित बच्चे, कैंसर पीड़ित और आपातकालीन स्थिति में पहुँचे पीड़ितों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है इसके लिये जरुरतमंद को सुविधापूर्वक रक्त उपलब्ध हो सके इसके लिए ज्यादा से ज्यादा रक्तदाताओं से रक्तदान करने का आह्वान किया। बैठक में सोसायटी संस्थापक प्रो हितेश सैनी, मनोज सैनी, इंजीनियर रवि सैनी, इंजीनियर मुकेश सैनी, पुनित कटारिया, मनोज सैनी, संजय सैनी, व्याख्याता नरेश सैनी, अजय कटारिया, समाज सेवी मुकेश, रोहित कुमार सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में एस एम एस अस्पताल जयपुर व बी डी के अस्पताल झुंझनूं की टीमें बुलाने का निर्णय लिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur