Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बीसीएमओं झुन्झुनूं की टीम ने की पैथोलॉजी लैब व 03 झोलाझाप डाक्टरों पर कार्यवाही

,

बीसीएमओं झुन्झुनूं की टीम ने की पैथोलॉजी लैब व 03 झोलाझाप डाक्टरों पर कार्यवाही

झुंझुनूं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशो के तहत बीसीएमओं झुन्झुनूं की टीम द्वारा अनाधिकृत रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब व 03 झोलाझाप डाक्टरों पर कार्यवाही की। बीसीएमओं डॉ० रेखा कुमारी ने बताया कि खण्ड के अधीन बड़ागांव, छावसरी, केड व गुढ़ागोडजी में संचालित 9 लैबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संलाचित की जा रही लैब का रजिस्ट्रेशन नही पाया गया व अधिकत्तर लैबों का बायोमेडिकल वेस्ट रजिस्ट्रेशन व पोल्यूसन बोर्ड का प्रमाण पत्र नही पाया गया। वही चिकित्सको द्वारा लिखी हुए पर्ची भी किसी भी लैब पर नही मिली। अधित्तर लैब संचालकों द्वारा मरीजों के रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रर का संधारण नही पाया गया। निरीक्षण में मिली अनिमितताओं के संबन्ध में सीएमएचओ को रिर्पोट प्रस्तुत कर दी गई हैं। निरीक्षण दल में बीसीएमओं झुन्झुनूं डॉ रेखा कुमारी, सूचना सहायक जितेन्द्र बिशू व तसलीम आरिफ शामिल थें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur