Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बीडीके अस्पताल को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल घोषित होने पर उत्साह का माहौल

,

बीडीके अस्पताल को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल घोषित होने पर उत्साह का माहौल

बीडीके अस्पताल में प्रेस वार्ता आयोजित

झुंझुनू जिले के सबसे बड़े खेतान अस्पताल को सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल घोषित करने पर संपूर्ण अस्पताल स्टाफ में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पीएमओ डॉ शुभकरण कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई रैंकिंग में बीडीके अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल के रूप में स्थान मिलने पर समस्त स्टाफ के उत्साहवर्धन हेतु एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने में दिल्ली व स्टेट गवर्नमेंट की टीमें आई थी उन्होंने अपने मापदंडों के अनुसार अस्पताल की जांच की। जिसमें नवजात विंग, प्रसूता विभाग व अस्पताल में साफ-सफाई, अस्पताल कर्मियों का मरीजों के साथ व्यवहार साथ ही अस्पताल में किए जा रहे विकास कार्यों के कारण राज्य स्तर पर इस को सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल घोषित किया गया है। वही डॉ पीएमओ कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतान अस्पताल अपनी इमजेंसी सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान रखता है। इस अवसर पर डॉ कैलाश राहड़ सहित अस्पताल स्टाफ के लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur