Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / प्रभारी सचिव IAS नवीन जैन ने झुंझुनूं बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण

,

प्रभारी सचिव IAS नवीन जैन ने झुंझुनूं बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण

Health News (चिकित्सा समाचार) : प्रभारी सचिव IAS नवीन जैन ने झुंझुनूं बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण

झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव IAS नवीन जैन ने  राजकीय भगवानदास खेतान (BDK) अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाएं, चिकित्सा संसाधन और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर और अस्पताल पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू ने प्रभारी सचिव को अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं और चुनौतियों की जानकारी दी।

 ट्रॉमा सेंटर बंद होना गंभीर मुद्दा

निरीक्षण के दौरान लंबे समय से बंद पड़े ट्रॉमा सेंटर का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
इस पर प्रभारी सचिव नवीन जैन ने कहा

ट्रॉमा सेंटर का बंद रहना बेहद चिंताजनक है। इस संबंध में जिला कलेक्टर से चर्चा कर इसे राज्य सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी या संसाधन संबंधी कमियों को जल्द दूर कर ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र क्रियाशील किया जाएगा, जिससे सड़क हादसों और गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

 मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की सराहना

प्रभारी सचिव ने अस्पताल की मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट (MCH Unit) की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि

यहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उत्कृष्ट स्तर की हैं और मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं।

उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को इसी सेवा भावना और गुणवत्ता के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

 बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन को मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुधारों को त्वरित रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।

 मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई पर बयान

मेडिकल कॉलेजों में यूट्यूब से पढ़ाई को लेकर पूछे गए सवाल पर IAS नवीन जैन ने स्पष्ट कहा

टीचर्स को रिप्लेस कर पढ़ाई नहीं की जा सकती, लेकिन लेक्चर को रिवाइज करने के लिए यूट्यूब एक अच्छा माध्यम हो सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur