Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / Video News: झुंझुनूं निजी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, हंगामा

, ,

Video News: झुंझुनूं निजी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, हंगामा

ओवरडोज इंजेक्शन और लापरवाही के आरोप, देर रात तक चला हंगामा

झुंझुनूं निजी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

YouTube video

झुंझुनूं – शहर के इंदिरा नगर स्थित सीकेआरडी अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान 21 वर्षीय नवविवाहिता रुखसार बानो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर ओवरडोज इंजेक्शन देने व लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

रुखसार के भाई इमरान काजी के अनुसार, उनकी बहन की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। शुक्रवार को बुखार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को सिटी स्कैन के बाद तबीयत बिगड़ी, ड्रिप में पांच इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद हालत और खराब हो गई। वेंटिलेटर पर ले जाने के बावजूद शाम को उसकी मौत हो गई।

देर रात तक चलता रहा हंगामा

घटना के बाद परिजन धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरजिंद्र सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक अस्पताल बाहर हंगामा जारी रहा।

कार्रवाई की मांग

परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बड़गुजर, यूनूस रंगरेज, सलीम दीवान, कॉमरेड महिपाल पूनिया, पंकज गुर्जर, बिलाल कुरैशी और इश्तियाक सहित कई लोग मौजूद थे।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच में लापरवाही साबित होने पर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur