Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बुडाना में रक्तदान शिविर मे 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

,

बुडाना में रक्तदान शिविर मे 61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

बाबा प्रकाशपुरी युवा क्लब, कालेरी ढाणी के तत्वावधान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बाबा प्रकाशपुरी व बाबा गणेशपुरी की पुण्यतिथि पर द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री व लालपुर ग्राम पंचायत के सरपंच गिरधारी लाल स्वामी के कर कमलों द्वारा किया गया। क्लब के उमेश सैनी, घीसाराम सैनी, हरफूल सिंह, सुरेन्द्र कटारिया, कपिल सैनी, श्रीभगवान सैनी, रामावतार सैनी, राकेश सैनी, बजरंग लाल सैनी, धर्मचन्द, तरूण कुमार, पंकज सैनी, विक्रम सैनी ने अतिथियों तथा रक्त संग्रहण टीम का माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया। एस एम एस की ट्रोमा यूनिट टीम के डाॅ महावीर सैनी, मनीष बागङी, श्रवण गुर्जर, विष्णु दायमा , संजय सैनी ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur