Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / गुढ़ा की चिकित्सको पर टिप्पणी का मामला : जिले भर के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

,

गुढ़ा की चिकित्सको पर टिप्पणी का मामला : जिले भर के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

झुंझुनूं, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर 28 जून को बीडीके अस्पताल में चिकित्सकों पर अभद्र,अमर्यादित और अशोभनीय टिप्प्णी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को बीडीके अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले भर के 150 से अधिक चिकित्सा संस्थानों पर सैंकड़ों चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया। उल्लेखनीय है कि 28 जून को पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा द्वारा चिकित्सको के लिए अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। जिसमे तीन दिन काली पट्टी बांध कर विरोध किया जाएगा उसके बाद कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। चिकित्सको का कहना है कि अभद्र टिप्पणी से चिकित्सक और चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मचारी और लोग आहत हुए हैं। आगामी दो दिन भी काली पट्टी बांध कर विरोध किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur