Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / चंवरा -चौफुल्या मे गहलोत के जन्म दिवस पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन

,

चंवरा -चौफुल्या मे गहलोत के जन्म दिवस पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन

 
रक्त दाताओं को प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मान्ति करते काग्रेस के पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा व पीसीसी सदस्य विजेन्द्र इन्द्रपुरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर चंवरा -चौफुल्या में पूर्व संध्या पर उदयपुरवाटी महगाई रथ संयोजक व ओबीसी प्रकोष्ठ के काग्रेस प्रदेश महासचिव केके सैनी किशोरपुरा के सानिध्य में रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता काग्रेस के पीसीसी सदस्य विजेन्द्र सिंह इन्दपुरा ने की। विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की जिला महासचिव सुमित्रा सैनी, जगदीश पटवारी, किसान सर्घष समिति के अध्यक्ष नत्थूराम चंवरा आदि थे। मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर रक्तदान करने वाले दानदाताओं को कभी भुला नही जा सकता है। कांग्रेस पार्टी गरीबो के लिए हमेशा हितेषी रही है। इस अवसर पर शिविर संयोजक केके सैनी ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। रक्तदान करने वाले नवयुवक व महिलाओं को सैनी द्वारा पूव्र मंत्री राजकुमार शर्मा व विजेन्द्र इन्द्रपुरा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करवाया गया इस दोरान अशोक सैनी, सूबेदार मेजर बनवारीलाल, नत्त्थूराम बड़ागांव, प्रदेश सचिव राकेश जमालपुरिया, मिडिया प्रभारी मुकेश किशोरपुरा, मनोहर लाल बड़ागांव, सीताराम पटेल, मातादीन सिंह शेखावत, सुभाष सैनी, सुमन देवी, संतोषी देवी, महावीर सहीत सैकड़ो लोग मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur