Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीएचसी चिड़ावा चिरंजीवी में मरीजों को राहत पहुंचाने में रही जिले में अव्वल

,

सीएचसी चिड़ावा चिरंजीवी में मरीजों को राहत पहुंचाने में रही जिले में अव्वल

चिरंजीवी में 785 मरीजों का उपचार कर

झुंझुनूं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ावा ने जून माह में चिरंजीवी योजना में जिले में सर्वाधिक 785 मरीजो का उपचार कर राहत पहुँचाई है। प्रभारी डॉ सुमनलता कटेवा ने बताया कि जून माह में सीएचसी चिड़ावा ने सीएचसी स्तर पर सर्वाधिक मरीजों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि जून माह में अब तक 785 मरीजों का ईलाज कर 26 लाख 82 हजार 600 रुपए का पैकेज बुक किया। उन्होंने इस बेहतरीन कार्य के लिए अपनी पूरी सीएचसी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी। साथ ही आगे भी ज्यादा से ज्यादा लोगों का उपचार करने आह्वान किया। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने प्रभारी डॉ सुमनलता व उसकी पूरी टीम को बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur