Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जननी एक्सप्रेस 104 सेवा में लापरवाही पर संचालक संस्था को दिया नोटिस

,

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जननी एक्सप्रेस 104 सेवा में लापरवाही पर संचालक संस्था को दिया नोटिस

झुंझुनूं, सीएचसी बगड़ में जननी एक्सप्रेस 104 सेवा में लापरवाही की खबरों के बाद सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को 104सेवा प्रदाता को नोटिस जारी किया। उन्होनें सेवा प्रदाता एमईएस सर्विसेज राजस्थान जयपुर को दो दिन में सभी 104गाड़ियों की मरम्मत सर्विस करके अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी बीसीएमओ को भी सभी गाडियों के निरीक्षण कर खराबी वाली गाड़ियों को ठीक करवाकर अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि अब नियमित तौर पर 104 व 108 गाडियों का निरीक्षण किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur