Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीएमएचओ डॉ सीएल ने किया चैक पोस्ट का निरीक्षण

,

सीएमएचओ डॉ सीएल ने किया चैक पोस्ट का निरीक्षण

जिले से बाहर से आने वाले सभी श्रमिकों की होगी स्क्रीनिंग

सभी चैक पोस्टों पर मेडिकल टीम तैनात

झुंझुनूं, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को जिले की सीमाओं पर बनाये गये चैक पोस्टों का निरीक्षण कर वहां तैनात मेडिकल स्क्रीनिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले से बाहर से आने वाले मजदूरों व अन्य लोगो की सभी चैक पोस्टो पर स्क्रिनिंग होगी। उसके बाद ही जिले में एंट्री दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जो लोग कोरोना लक्षण वाले मिलेंगे उन्हें विभिन्न कवारेंटीन सेंट्रो पर रखा जायेगा सेम्पलिंग की जायेगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने राजगढ़ पिलानी चैक पोस्ट, पिलोद चैक पोस्ट, पिपली चैक पोस्ट, रायला चैक पोस्ट, सरदार पूरा आदि चैक पोस्टो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । डॉ गुर्जर ने श्रीधर यूनिवर्सिटी में बने कवारेंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर सूरजगढ़ बीसीएमओ डॉ सेलेश कुमार बीपीएम सुमेर सिंह भी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur