Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीएमएचओ डॉ डांगी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ सहायक दिनेश को किया एपीओ

,

सीएमएचओ डॉ डांगी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ सहायक दिनेश को किया एपीओ


झुंझुनूं, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने सूरजगढ़ बीसीएमओ ऑफिस के कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार को राजकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर जयपुर के लिए एपीओ कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि दिनेश कुमार बिना सूचना के स्वेछा से अनुपस्थित चल रहा था साथ स्टॉफ की सैलरी एरियर नही बनाने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए दिनेश को निदेशालय के लिए एपीओ कर दिया।