Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमएचओ ने किया सम्मानित

,

चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमएचओ ने किया सम्मानित

खिरोड़ सीएचसी में कार्यरत मेल नर्स प्रथम श्रवण कुमार को

झुंझुनू, आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय झुंझुनू में खिरोड़ सीएचसी में कार्यरत श्रवण कुमार मेल नर्स प्रथम को सीएमएचओ डॉ छोटे लाल गुर्जर और डिप्टी सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्रवण कुमार को यह सम्मान कोविड-19 में कोविड वेक्सिनेशन सहित विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया गया है।