Shekhawati Live

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने पिलानी सीएचसी का किया निरीक्षण

शीतलहर के मद्देनजर मरीजों की सुविधाओं की हुई गहन समीक्षा

 
CMHO inspects health facilities at CHC Pilani Jhunjhunu

झुंझुनूं जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिलानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीज सुविधाओं और स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

 शीतलहर में ठंड से बचाव की व्यवस्था जांची

सीएमएचओ ने वर्तमान शीतलहर को देखते हुए ओपीडी व आईपीडी मरीजों के लिए

  • कंबल,

  • हीटर,

  • वार्डों में ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं
    की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।

 दवाइयों की उपलब्धता व मरीजों से संवाद

डॉ. गुर्जर ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। इसके साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

 मा योजना व संस्थागत प्रसव पर जोर

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने

  • मा योजना में पैकेज बढ़ाने,

  • संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने
    के निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हों।

 लाडो योजना भुगतान के निर्देश

उन्होंने लाडो योजना के तहत लंबित भुगतान शीघ्र करवाने तथा भविष्य में डिस्चार्ज के समय ही भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 टीबी स्क्रीनिंग अभियान तेज करने के आदेश

सीएमएचओ ने टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए विशेष टीम गठित कर जल्द से जल्द स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

 बीसीएमओ रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।