Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीएमएचओ ने पीएचसी घरडाना खुर्द की प्रसाविका सुशीला ताखर को किया जयपुर एपीओ

,

सीएमएचओ ने पीएचसी घरडाना खुर्द की प्रसाविका सुशीला ताखर को किया जयपुर एपीओ

राजकार्य मे लापरवाही बरतने पर

झुंझुनूं, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने राजकार्य मे लापरवाही बरतने पर पीएचसी घरडाना खुर्द प्रसाविका सुशीला ताखर को निदेशालय जयपुर के लिए एपीओ कर दिया। सीएमएचओ डॉ डांगी ने बताया कि उक्त कार्मिक पर कर्त्तव्य पालन न करने, उच्चाधिकारियों व स्टॉफ से दुर्व्यवहार करने, बिना अनुमति गैर हाजिर रहने व रिकॉर्ड गायब करने, जनप्रतिनिधियों से अभद्रता करने जैसे कई आरोप और शिकायतों के मध्यम नजर अग्रिम आदेशो के लिए निदेशालय स्वास्थ्य भवन जयपुर भेज दिया। सीएमएचओ ने बताया कि किसी भी कार्मिक की इस तरह की लापरवाही और हरकत राजकीय सेवा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur