Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कलेक्टर ने नन्हे मुन्ने को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

,

कलेक्टर ने नन्हे मुन्ने को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पल्स पोलियो महाअभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नेहरू युवा संस्थान सीकर तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा हाउसिंग बोर्ड कच्ची बस्ती में आयोजित पल्स पोलियो जिला स्तरीय कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने को दो बूंद पोलियो की खुराक जिला कलेक्टर सी आर मीणा, उपसभापति अशोक चौधरी, जिला आर सी एच अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, जिला औषधि भंडार सीकर के जिला परियोजना समन्वयक डॉ अशोक महरिया, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी पी ओला, नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील एवं पार्षद एडवोकेट प्रदीप मिश्रा ने पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया | इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर अभिलाषा रणवा़ं, समाजसेवी शैतान सिंह कविया सीकर शहर पोलियो के जोनल डॉ. एस एन बिजारणिया, डॉ देशमुख ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशोक गहलोत, डी पी एम अर्बन प्रदीप चाहर, जिला आशा समन्वयक के डी पारीक, आईसी कोऑर्डिनेटर कमल गहलोत, ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर शिव भगवान खीचड़, मेल नर्स ओ पी चाहर, गाइड सीईओ सुयष लोढ़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे | अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ही सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक पोलियो की खुराक पिलाई गई |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur