Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लोटे लोगों की हो रही है जाँच

,

कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लोटे लोगों की हो रही है जाँच

खंडेला कस्बे में

खंडेला [अरविन्द कुमार] खंडेला कस्बे के आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ धर्मेंद्र लाटा अपनी टीम के साथ खंडेला ब्लॉक के विभिन्न गांवों, ढाणियों में जाकर होम आइसोलेशन में रखे गये लोगों के घर-घर जाकर जांच की तथा साथ ही आम नागरिकों से भी होम आइसोलेशन, कवांरटाईन तथा लॉकडाउन में बाहर नही निकलने की अपील की। डॉ. धर्मेंद्र लाटा ने बताया कि अभी तक दूसरे राज्यो, शहरों तथा विदेश से आए तकरीबन 267 लोगों के घर उनको होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद कर चुके हैं। डॉ. लाटा ने बताया कि अभी तक खण्डेला,घाटेश्वर,पनिहारवास, सेवली, साठीयावास, नीमकी, बांसडी, भादवाड़ी, सिलकीबाड़ा,ढाणी जोधावाली, सुजान,पीपलोदा का बास,थोई,झाड़ली, कांवट,लोहरवाड़ा,रलावता, भोजपुर आदि गांवों में जाकर होम आइसोलेशन के लिए जागरूकता फैला रहे हैं तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लोटे लोगों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur