Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कोरोना यौद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे है-शर्मा

,

कोरोना यौद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे है-शर्मा

ग्राम के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में

मंडावरा,(झाबरमल शर्मा) ग्राम के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरेंद्र कुमार पिछले दो माह से कोरोना योद्धा के रूप में अपनी ड्यूटी दे रहे है। सुरेंद्र कुमार 2015 से मंडावरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेल नर्स प्रथम के पद पर है तथा सुरेन्द्र मूलतः छापोली के रहने वाले है। कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क व्यक्ति से मिलकर उनकी जांच कर रहे है। हमारे संवाददाता ने सुरेंद्र कुमार शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हम लोग निरन्तर अपनी सेवाये देकर कोरोना को हराने में जुटे हुए है तथा वायरस की रोकथाम को लेकर लोगो मे जाग्रति फैलाने का कार्य भी कर रहे है सुरेंद्र ने बताया कि घर परिवार के साथ-साथ देश सेवा करने का भी हमारा प्रमुख कर्तव्य बनता है। धन्यवाद है कोरोना योद्धाओं को जिनकी बदौलत आज हम और आप सुरक्षित हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur