Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / फार्मासिस्ट और लेब टेक्नीशियन की काउंसलिंग व दस्तावेज सत्यापन 13 जुलाई को

,

फार्मासिस्ट और लेब टेक्नीशियन की काउंसलिंग व दस्तावेज सत्यापन 13 जुलाई को

यूटीबी बेस पर निकाली गई

झुंझुनूं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विगत दिनों यूटीबी बेस पर निकाली गई फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन भर्ती में 13 जुलाई को काउंसलिंग और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस कार्यालय के विज्ञप्ति संख्या 694 दिनांक 24 मई 2022 के क्रम में आवेदन पत्रों की जांच कर ली गई है । जिनकी काउंसलिंग 13 जुलाई को फार्मासिस्ट पद की सीएमएचओ कार्यालय में व लैब टेक्नीशियन पद की एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रातः 10 बजे सांय 5 बजे तक होगी। सीएमएचओ ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र ओरिजनल साथ लाने होंगे। काउंसलिंग में कोविड प्रोटोकॉल की पालना की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur