Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन करने की मांग की

,

कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन करने की मांग की

पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ राजस्थान के पदाधिकारियों ने

झुंझुनू, पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ राजस्थान के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर ओर महासचिव अमृत लाल सामरिया के नेतृत्व में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ओर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष,शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा से मिलकर 218 विधायक,सांसदों की अनुशंसा ओर 5618 कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन सामुहिक पत्र की फाईल सौंपकर पशुधन सहायक का पशुधन विकास अधिकारी,पशुचिकित्सा सहायक का वरिष्ठ पशुधन विकास अधिकारी,सहायक सूचना अधिकारी का पशुपालन सूचना अधिकारी पदनाम परिवर्तन करने की मांग की। संगठन मंत्री विरधाराम ओर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण लाल डामोर ने बताया कि पशुधन सहायक संवर्ग पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओं का संचालन करने की मुख्य कड़ी है पशुधन सहायक संवर्ग की लम्बे समय से मांग है की उनका पदनाम परिवर्तन किया जाए। कोरोना काल में पशुधन सहायक कार्मिकों का कार्य किसी से भी छिपा नहीं है। बावजूद इसके 24 घंटे सेवा देने वाले उक्त पशुधन सहायकों को सम्मानजनक पदनाम परिवर्तन नहीं मिल रहा है। ऐसे में पशुचिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के मिडिया प्रभारी सौभाग सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सुनिल चौधरी झुन्झुनू, मुकेश पाली, हरिनारायण मीणा ने बताया कि पदनाम परिवर्तन गैर वितीय मांग है जिससे सरकार को किसी भी प्रकार का कोई वितीय भार नहीं पड़ रहा है इसलिए पदनाम परिवर्तन करके पशुधन सहायक संवर्ग कर्मचारियों का हौसला बढाया जाए। उक्त मांग पर प्रदेश के कुल 218 जनप्रतिनिधियों ने अभिशंषा की है तथा वर्तमान में प्रत्येक कर्मचारी द्वारा पदनाम परिवर्तन पर मुख्यमंत्री, पशुपालन निदेशक को पत्र भेजा जा रहा है अब तक 5618 कार्मिकों द्वारा संघ द्वारा सहमति पत्र भिजवा दिया गया है शेष पत्र भेजे जा रहे है यदि अब भी पशुपालन विभाग के अधिकारी पदनाम परिवर्तन पर कोई संज्ञान नहीं लेते हैं तो पशुधन सहायक कार्मिकों द्वारा निदेशालय पशुपालन विभाग पर आंदोलन की चेतावनी दी है आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी पशुपालन विभाग,राज्य सरकार ओर प्रशासन की होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur