Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा ने सीएचसी इंडाली और इस्लामपुर का किया निरीक्षण

,

डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा ने सीएचसी इंडाली और इस्लामपुर का किया निरीक्षण

झुंझुनू, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंडाली और इस्लामपुर का निरीक्षण कर शक्ति दिवस, कायाकल्प और एंकवास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ सर्वा ने 11 जुलाई से शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े की तैयारियों के चल रहे मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत किये जा रहे जनसंपर्क को क्रॉस चेक किया। डॉ सर्वा ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, प्रसव के तुरंत बाद पीपीआयुसीडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को एंकवास सर्टिफिकेशन करवाने के प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र जांगिड़ भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur