Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / ढुकिया हॉस्पिटल में शांति देवी का निःशुल्क Knee Replacement, डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने किया सफल ऑपरेशन

,

ढुकिया हॉस्पिटल में शांति देवी का निःशुल्क Knee Replacement, डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने किया सफल ऑपरेशन

झुंझुनू जिले के ढुकिया हॉस्पिटल में घुटने के गंभीर दर्द से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला का सफल घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) किया गया। रसोड़ा निवासी शांति देवी लंबे समय से घुटने के तेज दर्द और पैरों में टेढ़ेपन की समस्या से पीड़ित थीं, जिसके कारण चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था।

परिवार के अनुसार, स्थानीय चिकित्सकों से उपचार लेने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया। इसके बाद उन्हें सलाह दी गई कि घुटने का प्रत्यारोपण करवाना ही एकमात्र विकल्प है। परिजनों को जानकारी मिली कि झुंझुनू स्थित ढुकिया हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है।

इसके बाद शांति देवी को हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी जांच की गई और नी रिप्लेसमेंट की आवश्यकता बताई गई। सर्जरी करने वाले डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने बताया कि मरीज के घुटनों में गंभीर घिसावट थी, जिसके कारण लंबे समय से दर्द बना हुआ था। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब सामान्य चलने-फिरने की स्थिति में है और उन्हें स्वास्थ्य सुधरने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि यहां न्यूरोलॉजी, स्पाइन, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ट्रॉमा और जॉइंट रिप्लेसमेंट सहित कई विभागों में उपचार उपलब्ध है। इसके साथ ही ECHS, RGHS, ESIC और चिरंजीवी योजना के तहत मरीजों को उपचार की सुविधा दी जाती है।

परिवार ने सफल उपचार के बाद राहत जताई और कहा कि लंबे समय से चल रहे दर्द से छुटकारा मिलने के बाद अब शांति देवी सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रही हैं।