Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बांटे एन- 95 मास्क

,

बगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बांटे एन- 95 मास्क

डॉ मोहनलाल पीरामल चैरिटेबल ट्रस्ट ने

बगड़, दुनिया भर में फैल रही कोविड-19 महामारी से जूझ रहे फ्रंटलाइन योद्धाओं के लिए मुंबई स्थित डॉ मोहनलाल पिरामल चैरिटेबल ट्रस्ट ने फैक्ट्री का शुभारंभ किया है। जिसमें उच्च स्तरीय एन- 95 मास्क व पीपीई किट तैयार किए जाते हैं। आज ट्रस्ट के सेक्रेटरी विकास उपाध्याय व प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव ने गवर्नमेंट पिरामल हॉस्पिटल बगड़ में सौ डॉक्टर्स को मास्क भेंट किए। जिनमें डॉक्टर जुगलाल सिंह बुडानिया, डॉ स्मिता तोमर, डॉ राजेश शर्मा, डॉक्टर दीपक शिवरान, डॉक्टर हर्षवर्धन शेखावत एवं अन्य स्टाफ के लोग सम्मिलित थे। समस्त स्टाफ ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur