Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले एक नया कोरोना पॉजिटिव

,

जिले एक नया कोरोना पॉजिटिव

एक्टिव केस की संख्या 18, पूर्व संक्रमित 1 हुआ स्वस्थ

सीकर, जिले में बदलते मौसम के साथ कोरोना वायरस एकबार फिर से सक्रिय हो रहा है। सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में बुधवार को एक पॉजीटिव केस आया है। एक्टिव केस की संख्या 18 है। पूर्व संक्रमित एक स्वस्थ हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 27 हजार 274 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 527 पॉजिटिव आये। 38 हजार 141 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 77 हजार 348 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 532 पॉजिटिव आए है और 69 हजार 778 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 28 सैम्पल प्रक्रियाधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur