Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल ने किया अभियान का शुभारंभ

,

जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल ने किया अभियान का शुभारंभ

झुंझुनूं, जिले में 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक एक माह चलने वाले विटामिन ए खुराक अभियान का शुभारंभ कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने यूपीएचसी बसन्त बिहार से बच्चों को खुराक पिलाकर किया। यूपीएचसी पर पर विटामिन ए की खुराक पिलाने के बाद कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि जिले में 5 वर्ष तक के 173406 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी। यह अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर कार्यवाहक सीएमएचओ और नॉडल अधिकारी डॉ भवँरलाल सर्वा, आरसीएचओ डॉ दयानन्द सिंह, यूपीएचसी प्रभारी डॉ पारुल, डीपीओ सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा, बीएचएस रीना धायल सहित बड़ी संख्या में बच्चे ओर पेरेंट्स मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur