Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिला अस्पताल को मिली एम्बुलेंस और सीबीसी मशीन

,

जिला अस्पताल को मिली एम्बुलेंस और सीबीसी मशीन

पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नीमकाथाना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने आज जिला अस्पताल में एंबुलेंस और सीबीसी मशीन का उद्घाटन किया। बाजोर ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जिला अस्पताल से रवाना किया। पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि नीमकाथाना जिले को एंबुलेंस मिलने से मरीजों को तत्काल प्रभाव से गंभीर मरीजों का समय पर इलाज हो सकेगा इसके साथ ही जिला अस्पताल में भामाशाह के सहयोग से सीबीसी मशीन भेट की गई। जिससे की अब मरीजों को सीबीसी करवाने के लिए घंटा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एम्बुलेंस के जिला प्रभारी भरत शर्मा ने बताया कि नीमकाथाना जिले को नई एम्बुलेंस मिली है जिससे की मरीजों को राहत मिलेगी जिस पर ईएमटी रमेश सैनी और पायलेट कैलाश सैनी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर नीमकाथाना जिले के सीएमएचओ भंवरलाल सर्वा, बीसीएमएचओ भूपेंद्र सिंह शेखावत, पीएमओ सुमित गर्ग, भाजपा नेता महेंद्र गोयल, प्रमोद बाजोर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur