Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / दो मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव होकर पहुँचे जेजेटी कवारेंटीन वहीं एक और नया पॉजिटिव केस आया सामने

,

दो मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव होकर पहुँचे जेजेटी कवारेंटीन वहीं एक और नया पॉजिटिव केस आया सामने

पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 42, कुल 4333 सैम्पल में से 43 की रिपोर्ट आनी बाकी

झुंझुनूं, जिले में शनिवार को एकतरफ जहां दो मरीजों की कन्फर्म रिपोर्ट नेगेटिव आई तो वहीं एक नया केस भी सामने आया। अच्छी बात यह है कि नया केस गुढा गोड़जी के वार्ड नं 1 के उसी परिवार से 20 वर्षिय युवती के रूप में है उसकी मौसी और नानी पहले से पॉजिटिव है और उनका बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है मौसेरा भाई भी पॉजिटिव था जो इलाज के बाद नेगेटिव हो गया था। पॉजिटिव पाई गई युवती जयपुर से अपनी छुटियां बीतने नानी के पास आई हुई थी जहां लॉक डाउन के चलते यही नानी के पास रुकी हुई थी। इस प्रकार कोई नई चेन स्टार्ट नही हुई । सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह दुतड़ ने बताया कि शनिवार को गुढा गोड़जी के दो पॉजिटिव लोगो की कन्फर्म नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें बीडीके अस्पताल से जेजेटी चुड़ैला के कवारेंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। नए केस के रूप मिली युवती पहले से गुढा गोड़जी के कवारेंटीन/असेसोलेशन वार्ड में भर्ती है। अब उसे बीडीके अस्पताल में लाकर इलाज शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में केस जरूर बढ़े है लेकिन कोई नही चेन शुरू नही हुई। गुढा का 13 वा केस था जबकि जिले का 42 वा मरीज। उन्होंने बताया कि जिले में रिकॉर्ड 4333 लोगों की सेम्पलिंग हुई हैं जिसमे से 43 की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।
कोटा से झुंझुनूं पहुंचे स्टूडेंट्स को किया कवारेंटीन
शनिवार को अल सुबह चार बजे कोटा से झुंझुनूं पहुंची रोडवेज बस से आये स्टूडेंट्स को खेमी सती और राणी सती कवारेंटीन सेंट्रो में शिफ्ट कर दिया गया जहां पर उनकी सेम्पलिंग होगी। सीएमएचओ ने बताया कि कोटा और चितौड़गढ़ से आई बसों में स्टूडेंट्स सहित 92 लोग झुंझुनूं पहुंचे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur