Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों की मीटिंग बुला कर दिए निर्देश

,

बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों की मीटिंग बुला कर दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए

कार्यरत 73 चिकित्सकों से से 39 नॉन प्रैक्टिस अलाउंस यानी एनपीए की राशि प्राप्त कर रहे हैं

झुंझुनूं, जिला प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा और जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के दिए निर्देशो की पालना में बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों की मीटिंग बुला कर निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी और पीएमओ डॉ संदीप पचार ने बीडीके अस्पताल में मीटिंग बुला कर अन्तिम चेतावनी देते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ डांगी ने बताया कि चिकित्सको को निर्धारित समय में अस्पताल पूरी सेवा देने। अस्पताल से जांच करवाने के निर्देश दिए। मरीजों को अस्पताल के बाहर की जांच न लिखने न करवाने के लिए पाबंद किया। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि कोई भी चिकित्सक जो एनपीए उठा रहा है किसी अस्पताल में मरीज देखते सर्जरी करते या अन्य किसी क्लिनिकल कार्य में सामिल पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर जांच और निगरानी रखी जायेगी। जांच में मिले इनपुट पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। किसी भी स्तर की लापरवाही और अपने राजकीय कृत्व्य पालना में कोताही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सीएमएचओ डॉ डांगी ने बताया कि बीडीके अस्पताल में कार्यरत 73 चिकित्सकों से से 39 नॉन प्रैक्टिस अलाउंस यानी एनपीए की राशि प्राप्त कर रहे हैं। जिनकी सूची बीडीके अस्पताल के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur