Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या मामला : सरकारी चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन

,

डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या मामला : सरकारी चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन

.
जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी को सौंपा ज्ञापन

चेतावनी – 72 घंटे में करे कार्रवाई, नहीं तो 1 अप्रैल को पूर्ण कार्य बहिष्कार

झुंझुनू, राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा द्वारा आत्महत्या करने का मामले को लेकर सरकारी चिकित्सको के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी को ज्ञापन सौंपा । दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चिकित्सको ने दो घंटे पेन डाउन कर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट किया। राज्य अरिसदा के आहृवान पर महिला चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं समेत जिलेभर में चिकित्सकों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अरिसदा अध्यक्ष डॉ एस ए जब्बार ने बताया कि प्रातः 9 बजे राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में समस्त चिकित्सकों ने डॉ अर्चना शर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए, तत्पश्चात समस्त चिकित्सकों ने 02 मिनट का मौनव्रत रखकर डॉ शर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। अरिसदा उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि बीडीके के सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।अगर 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं होती है,तो 1 अप्रैल को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अरिसदा उपाध्यक्ष डॉ भाम्बू ने बताया कि चिकित्साकर्मियों पर हमले, मारपीट, अभद्रता करने एवं अनावश्यक दबाब बनाने से मनौबल गिरता है। जिससे रोगीयों का उपचार भी प्रभावित होता है । अध्यक्ष डॉ एस ए जब्बार, महासचिव डॉ राजेन्द्र ढाका उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र भाम्बू के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुडी को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ एस ए जब्बार, महासचिव डॉ राजेन्द्र ढाका, उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र भाम्बू, डॉ राजवीर राव, डॉ पूष्पा रावत, डॉ सुजाता, डॉ मधू, डॉ प्रमोद, डॉ कैलाश कुमार, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ सलीम, डॉ संदीप पचार, डॉ सुशील सैनी, डॉ राजेन्द्र पायल, डॉ राजेश डूडी आदि उपस्थित रहे। सीएचसी चिड़ावा में डॉ जयप्रकाश धायल, डॉ अनिल लांबा, डॉ रघुवीर मील आदि ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। सीएचसी बगड़ में डॉ जुगलाल बुडानिया, डॉ आंनद बुडानिया,आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। नवलगढ़ में चिकित्सकों ने डॉ अर्चना शर्मा के दोषियों को सजा दिलाने हेतु काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अरिस्दा प्रवक्ता डॉक्टर कैलाश राहड़ ने बताया कि समाजकंटक व निरंकुश प्रशासक के खिलाफ उचित कारवाई की जाये तथा परिवार को न्याय दिलाया जाये यदि समय पर कार्यवाही नहीं की तो आंदोलन तेज किया जायेगा। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लालसोट में डॉक्टर अर्चना शर्मा का हॉस्पिटल है जिसमें डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था और परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टर अर्चना शर्मा डिप्रेशन में आ गई थी और उन्होंने मंगलवार को सुसाइड कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur