Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / डॉ भंवर लाल सर्वा ने भी फिर से डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ का पदभार संभाला

,

डॉ भंवर लाल सर्वा ने भी फिर से डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ का पदभार संभाला

झुंझुनूं, डॉ भंवर लाल सर्वा ने शनिवार को डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ का पदभार ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को देर रात सरकार की ओर से जारी आदेश में नीमकाथाना सीएमएचओ पद पर कार्यरत डॉ भंवर लाल सर्वा को झुंझुनूं डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ पर स्थानांतरित कर दिया। डॉ सर्वा का पूर्व में डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण के पद पर जिले में कार्यरत थे जिन्हें 22 फरवरी को सीएमएचओ नीमका थाना लगाया गया था। जिसके बाद बाद शुक्रवार रात को पुनः स्थानांतरित कर डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ के पद पर लगाया है।